दरभंगा, सितम्बर 21 -- Darbhanga News: विजय कुमार राय,बेनीपुर। जीवन हॉस्पिटल बेनीपुर के ईएनटी विभाग नंदापट्टी मार्ग में बीते दो दिनों से चल रहे शिविर में 200 से अधिक मरीजों की नि:शुल्क आंख जांच कर चश्मा मुहैया कराया गया। हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. आरके झा ने बताया कि नेत्र विशेषज्ञ डॉ. आलोक झा ने 19 सितंबर को शिविर में 155 नेत्र मरीजों की अत्याधुनिक यंत्र से जांच कर चश्मा दिया। इसके अलावा 20 सितंबर को नाक-गर्दन के 45 मरीजों की जांच कर दवा मुहैया करायी गयी। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: नेत्र शिविर में मरीजों का हुआ ऑपरेशन, कल होगी छुट्टी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...