Darbhanga News: बेनीपुर:जांच में भारी गड़बड़ी पर एसडीएम बिफरे
दरभंगा, जुलाई 7 -- Darbhanga News: विजय राय,बेनीपुर । नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 12, 13 एवं 8 में नल जल योजना की जांच सोमवार को एसडीएम मनीष कुमार झा ने की, जिसमें भारी गड़बड़ी पाई गई। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक वार्ड 12 में जल आपूर्ति पूरी तरह बाधित पाई गई। वार्ड 13 में जलापूर्ति का बुनियादी ढांचा का निर्माण नहीं किया गया है। वार्ड 8 में दलित टोला सिसौनी आदि में कनेक्शन होने के बावजूद जल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। अभी भी कुछ घर कनेक्शन से वंचित पाए गए है, जिसपर स्पष्टीकरण के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। सभी योजना की अभिलेख पंजी एवं सूची की मांग कार्यपालक अधिकारी नगर परिषद से की गई है। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: बेनीपुर:योजना में लापरवाही पर मांगा गया स्पष्टीकरण 4 जुलाई को भी एसडीएम ने नप क्षेत्र में योजना की जांच की थी।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.