दरभंगा, अक्टूबर 25 -- Darbhanga News: विजय कुमार राय,बेनीपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ में अब कुछ ही दिन शेष हैं, लेकिन बेनीपुर नगर परिषद क्षेत्र के छठ घाटों की सफाई अब तक शुरू नहीं हुई है। नदी और तालाबों में जलकुंभी का अंबार लगा है, वहीं घाटों तक पहुंचने वाली सड़कों की सफाई भी नहीं हुई है। बेनीपुर नगर परिषद प्रशासन की इस सुस्ती से छठ व्रतियों की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में समय रहते घाटों की सफाई नहीं हुई तो व्रतियों को गंदे पानी में खड़े होकर अर्घ्य देने की मजबूरी झेलनी पड़ सकती है। नगर परिषद के 29 वार्डों में कई छठ घाटों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। नवटोलिया सोनरा पोखर, बहेड़ा, धरौरा, आशापुर, बेनीपुर, भगवतपुर, रामपुर, नवादा, ब्रह्मपुर, मझौड़ा और धेरुख सहित अन्य गांवों के तालाबों एवं नदी घाटों पर अब तक सफाई कार्य शुरू नहीं हुआ है। जलाशयों में जल...