Darbhanga News: बेनीपुर:चेक बाउंस मामले की 18 जुलाई को की जाएगी सुनवाई
दरभंगा, जुलाई 5 -- Darbhanga News: विजय राय,बेनीपुर। चेक बाउंस के मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए व्यवहार न्यायालय बेनीपुर में 18 जुलाई को विशेष लोक अदालत लगेगी। इसमें मुकदमों के निपटारे को लेकर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रौशन कुमार छापोलिया ने एनआई एक्ट से जुड़े अधिवक्ताओं के साथ शनिवार को बैठक की। उन्होंने कहा कि एनआई एक्ट के मामले जिसमें मुख्य रूप से चेक बाउंस के मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से निपटाने के लिए 18 जुलाई को विशेष लोक अदालत आयोजित किया जाएगा। त्वरित समाधान और समय व पैसे की बचत के लिए पक्षकारों को सहमति से विवाद सुलझाने का अवसर दिया जा रहा है। न्यायालय की ओर से सभी पक्षकारों को नोटिस जारी किया जा चुका है। पक्षकारों को चाहिए कि वे संबंधित न्यायालय में आकर प्री काउंसलिंग के लिए पहल करें। उन्होंने कहा कि यदि लोक अदालत की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.