Darbhanga News: बेनीपुर:गंदे पानी की बदबू से परेशान हैं बच्चे
दरभंगा, जुलाई 24 -- Darbhanga News: विजय कुमार राय,बेनीपुर। जमा प्रदूषित पानी से फैल रही बदबू के बीच प्राथमिक विद्यालय सहनी टोल, बेनीपुर के बच्चे पढ़ने को मजबूर हैं। गंदगी के बीच बैठकर मध्याह्न भोजन भी करने को विवश हैं। गंदे बाथरूम का इस्तेमाल करना पड़ रहा है और पेयजल के लिए भटकना पड़ता है। चापाकल मिट्टी के ढेर तले दबा हुआ है। अनुमंडल मुख्यालय के इस प्राथमिक विद्यालय की कुव्यवस्था पर विभागीय अधिकारी मौन धारण किए हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक इस विद्यालय में 129 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। अधिकांश बच्चे अति पिछड़ा वर्ग के हैं। एक प्रधानाध्यापक सहित 6 शिक्षक कार्यरत हैं। बेनीपुर बाजार की एसएच-88 सड़क के किनारे स्कूल स्थित है। स्कूल आने और छुट्टी के समय घर जाने के दौरान बच्चों पर दुर्घटना का खतरा मंडराता रहता है। विद्यालय प्रशासन सुरक्षा व्यव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.