Darbhanga News: बेनीपुर:कर्मियों के समर्थन में आए मुख्य पार्षद
दरभंगा, अगस्त 2 -- Darbhanga News: विजय कुमार राय,बेनीपुर। नगर परिषद के सफाई कर्मियों के कार्यालय गेट पर चल रहे धरना-प्रदर्शन को शनिवार को मुख्य पार्षद एवं सशक्त स्थायी समिति के सदस्य के प्रतिनिधि ने भी समर्थन दिया। बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 30 जुलाई से सफाई कर्मी विभिन्न मांगों को लेकर बेमियादी धरने पर हैं। संघ के अध्यक्ष मार्शल राम ने बताया कि मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि एक अगस्त को मुख्य पार्षद के अलावा सशक्त स्थायी समिति सदस्य के प्रतिनिधि राम सोगारथ पासवान और पार्षद योगी पासवान धरने पर बैठकर अपना समर्थन दे चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से बेनीपुर नगर परिषद क्षेत्र गंदगी से पट गया है और नगर परिषद नरक में तब्दील हो चुका है। यह भी पढ़ें- Bux...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.