Darbhanga News: बेनीपुर:आग लगने से एक घर जला दर्जनभर बकरियां झुलसीं
दरभंगा, अगस्त 15 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,बेनीपुर। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड सात टोटाही मुसहरी में गत गुरुवार की रात आग लगने से फगूनी सदा का घर जलकर राख हो गया। हादसे में एक दर्जन से अधिक बकरियां भी जल गईं, जबकि तीन बकरियां गंभीर रूप से झुलस गईं। आग लगने से पीड़ित परिवार को हजारों रुपये की क्षति हुई है। सूचना मिलने पर उप मुख्य पार्षद राजीव कुमार ठाकुर पीड़ित परिवार से मिले और स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अंचलाधिकारी और पशु चिकित्सा अधिकारी से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही झुलसी बकरियों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने का भी आग्रह किया। इस संबंध में सीओ से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका मोबाइल रिसीव नहीं हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.