दरभंगा, अक्टूबर 28 -- Darbhanga News: विजय कुमार राय,बेनीपुर। अनुमंडल अस्पताल बेनीपुर परिसर से मंगलवार को चोरों ने पूर्व मुखिया अनिल कुमार झा की बाइक चोरी कर ली। मामले में बहेड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बहेड़ा थाना क्षेत्र के अंटौर निवासी पूर्व मुखिया अनिल कुमार झा इलाज कराने अनुमंडल अस्पताल पहुंचे थे। बाइक परिसर में खड़ी कर वे चिकित्सक से परामर्श लेने चले गए। इलाज के बाद लौटे तो बाइक गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...