Darbhanga News: बेटियों को शिक्षित बनाना विकसित समाज की आधारशिला
दरभंगा, अक्टूबर 3 -- Darbhanga News: राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर दरभंगा स्थित राजेंद्र भवन (नगर भवन) में जदयू महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में 'नीतीश संवाद: जीविका के 20 साल बेमिसाल' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता श्याम रेखा मिश्रा, खुशबू कुमारी सिंह व संचालन अंजुला शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि सीतामढ़ी के पूर्व सांसद राजकुमार शर्मा थे। पूर्व विधान परिषद सदस्य डॉ. दिलीप कुमार चौधरी, डॉ. ज्योति कुमारी व सीमा मंडल प्रोग्राम प्रभारी थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, जीविका दीदियों, जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर महिला सशक्तीकरण, आत्मनिर्भरता, शिक्षा और सामाजिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर नीतीश कुमार के ऐतिहासिक कार्यों पर चर्चा की गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.