दरभंगा, जुलाई 25 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र अंतर्गत परबत्ता (वार्ड-1) निवासी महेंद्र साहू (75) पिछले काफी समय से कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनका इलाज मब्बी स्थित एक निजी कैंसर अस्पताल में चल रहा था। दिल्ली में काम करने वाले उनके 40 वर्षीय पुत्र संजय कुमार साहू पिता की अस्वस्थता की खबर सुनकर महज 10 दिन पहले ही गांव आए थे ताकि पिता की देखभाल कर सकें, लेकिन किसी को क्या मालूम था कि जिस पिता की जान बचाने वह गांव लौटे हैं, उन्हीं के साथ काल की गाल में समा जाएंगे। शुक्रवार को महेंद्र साहू की तबीयत अचानक अधिक बिगड़ गई। इस पर संजय अपनी 15 वर्षीया पुत्री काजल कुमारी और पिता को बाइक पर बैठाकर मब्बी स्थित अस्पताल के लिए निकले। जैसे ही वे मब्बी थाना क्षेत्र के बेलौना स्थित चमेली मोड़ पहुंचे, पीछे...