दरभंगा, अक्टूबर 8 -- Darbhanga News: दरभंगा। डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में बुधवार की शाम बारी- बारी से इलाज के लिए बीएसएपी13 (बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस) के सौ से अधिक जवानों के इलाज के लिए पहुंचने पर वहां हड़कंप मच गया। कई एंबुलेंस सायरन बजाते हुए इमरजेंसी विभाग पहुंच रही थी। सूचना मिलने पर अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्रा ने चिकित्सकों को अलर्ट करते हुए जवानों के इलाज में जुट जाने का निर्देश दिया। चिकित्सकों की टीम जवानों के उपचार में जुट गई। अधिकांश जवानों को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। फिलहाल पांच जवानों को ऑब्जर्वेशन के लिए वहां रखा गया है। इनमें से कई जवान उल्टी और बेचैनी की शिकायत लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि भोजन में उन्हें मशरूम की सब्जी मिली थी। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: महिला मरीज के परिजन ने डॉक्टर पर पिटाई करने का लगाया आ...