दरभंगा, सितम्बर 22 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में एक महिला सहित पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कुल 6.28 ग्राम स्मैक और एक चार पहिया वाहन जब्त किया गया है। सोमवार को थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने इसकी जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर सूखा नशा के विरुद्ध लगातार छापेमारी की जा रही है। 18 सितंबर को बिरौल के एयरटेल टावर परिसर से 1.68 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। इस मामले में पुलिस ने एयरटेल टावर के टेक्नीशियन लाला पटेल एवं महिला गार्ड कामिनी देवी को 2 दिन पूर्व ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: बिरौल:स्मैक बरामदगी मामले के मुख्य आरोपित को ...