दरभंगा, सितम्बर 13 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। व्यवहार न्यायालय परिसर बिरौल में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का उद्घाटन जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश शिव कुमार, एसीजेएम प्रथम विजय कुमार मिश्रा, एसडीजेएम प्रभात, मुंसिफ राकेश कुमार दीपक, एसडीओ शशांक राज, एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बच्चे लाल झा, सचिव राज कपूर पांडे एवं कार्यकारिणी सदस्य संतोष सिंह ने किया। यह भी पढ़ें- Purnia News: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजनमामलों का निष्पादन जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश शिव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित लोक अदालत में कुल चार बेंचों पर 729 मामलों का निष्पादन किया गया। सुबह से ही विभिन्न मामलों के पक्षकार अदालत परिसर में जुटे रहे। लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए चार बेंचों का गठन किया गया था। प्रथम...