दरभंगा, जुलाई 22 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को प्रखंड के नगर पंचायत स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बलिया, अकबरपुर बेंक एवं सोनपुर पधारी पंचायत भवन परिसर में पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का विधिवत उद्घाटन आपदा प्रबंधन के एडीएम सलीम अख्तर, बीडीओ प्रदीप कुमार झा, अंचलाधिकारी कुमारी सरिता रानी, बीपीआरओ रमेश कुमार एवं संबंधित पंचायतों के मुखिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद एडीएम सलीम अख्तर ने अकबरपुर बेंक पंचायत में लगे शिविर में प्राप्त 43 आवेदनों में से जन्म प्रमाण पत्र के 2, मृत्यु प्रमाण पत्र के 2 एवं जॉब कार्ड के 8 आवेदकों के बीच ऑन द स्पॉट प्रमाण पत्र वितरित किए। यह भी पढ़ें- Begusarai News: सहयोग शिविर में 319...