Darbhanga News: बिरौल की अदिति को प्रवेश परीक्षा में सफलता
दरभंगा, अगस्त 31 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। प्रखंड के जगन्नाथपुर स्थित आर्यावर्त सेंट्रल स्कूल की छात्रा अदिति कुमारी ने पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा नौ की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है। जिले में नौवीं में प्रवेश के लिए मात्र 11 सीटें थीं, जिसमें अदिति ने सफलता हासिल की है। उसकी इस सफलता पर विद्यालय के निदेशक अमित कुमार राय ने उसे मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने इसका श्रेय अदिति के माता-पिता पूजा देवी एवं गोपाल राय के साथ शिक्षकों की टीम के साथ प्रधानाचार्य सुमित राय, नरेश कुमार एवं अभिलेखा झा को दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.