Darbhanga News: बिरौल:1.86 लाख रुपये छीन झपटमार फरार,प्राथमिकी
दरभंगा, जुलाई 7 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। सुपौल बाजार के सबसे व्यस्त इलाके हाट गाछी के पास सोमवार की दोपहर बाइक सवार दो झपटमार एसबीआई से पैसे निकालकर लौट रहे एक व्यक्ति से एक लाख 86 हजार 500 रुपये का बैग झपटकर फरार हो गए। घटना दोपहर करीब 1:30 बजे की है। पीड़ित घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के कन्हई निवासी ब्रह्मदेव कुंवर ने बताया कि उन्होंने सुपौल एसबीआई शाखा से दो लाख रुपये की निकासी की। उसमें से 16 हजार 500 रुपये लोन जमा करने के बाद शेष राशि बैग में रखकर गांव लौट रहे थे। हाट गाछी के पास पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका बैग छीन लिया और तेज रफ्तार से भाग निकले। शोर मचाने पर लोगों ने उनका पीछा किया, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी और थानाध्यक्ष चंद्रमणि घटनास्थल पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.