Darbhanga News: बिरौल:सड़क हादसे में जख्मी युवक की मौत
दरभंगा, अक्टूबर 23 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। बिरौल-कुशेश्वरस्थान एसएच 56 पर हाटी-कलना के बीच गत 15 अक्टूबर की रात सड़क हादसे में जख्मी हुए 24 वर्षीय युवक की मौत इलाज के दौरान गुरुवार को हो गई। मृतक उछटी गांव निवासी अशोक साहू के 24 वर्षीय पुत्र अमित कुमार साहू थे। बताया गया कि 16 अक्टूबर की सुबह से ही उसका इलाज दरभंगा के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। 21 अक्टूबर को स्थिति अत्यधिक बिगड़ जाने पर चिकित्सकों ने जवाब दे दिया और परिजनों को घर ले जाने को कहा। घर आने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार 16 अक्टूबर की सुबह करीब चार बजे सूचना मिली थी कि हाटी गांव के पास एक अज्ञात युवक जख्मी हालत में पड़ा है। पुलिस ने उसे तत्काल सुपौल बाजार के अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दी थी। इसके बाद परिजन उसे बेहतर इलाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.