दरभंगा, अगस्त 8 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। बिरौल प्रखंड की देवकुली जगन्नाथपुर पंचायत स्थित बैरमपुर प्लस टू परियोजना कन्या उच्च विद्यालय और मध्य विद्यालय परिसर में अवस्थित तालाब की जर्जर स्थिति छात्र-छात्राओं के लिए बड़ा खतरा बन गई है। परिसर के बीचों-बीच बना यह तालाब पूरी तरह अव्यवस्थित है और कभी भी कोई अनहोनी होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। तालाब की बनावट इस तरह है कि यह कन्या विद्यालय और मध्य विद्यालय के ठीक बीच में अवस्थित है। इसके एक मुहाने पर कुछ ग्रामीणों ने अतिक्रमण कर लिया है। जबकि दूसरे और तीसरे मुहाने पर दोनों विद्यालयों के भवन सटे हुए हैं, जिससे बरसात में पानी भरकर भवनों की नींव धंसने का खतरा बना हुआ है। यह भी पढ़ें- Buxar News: विद्यालय परिसर में जलजमाव से छात्रों में संक्रामक बीमारी का खतरा पंचायत क...