Darbhanga News: बिरौल:सोयी अवस्था में सांप के डसने से छात्र की मौत
दरभंगा, सितम्बर 7 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। प्रखंड के तरवारा गांव में शनिवार की रात सोए अवस्था में सांप के डसने से एक 15 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान परमानंद यादव के सबसे छोटे पुत्र राजन कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बताया कि शनिवार की रात राजन अपनी मां के साथ घर में सोया हुआ था, तभी जहरीले सांप ने उसके दाहिने पैर के अंगूठे में डस लिया। रात में ही उसे दो बार उल्टी हुई, तब परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। आनन-फानन में करीब चार बजे सुबह उसे बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को शव का दाह संस्कार कर दिया गया। उसके पिता परमानंद यादव हरियाणा के गुड़गांव में रहकर मजदूरी करते हैं। मां लालदाय देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.