दरभंगा, सितम्बर 2 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। प्रखंड प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति के कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव के अंतिम दिन मंगलवार को सभी निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों को बीडीओ प्रदीप कुमार झा ने प्रमाणपत्र सौंपा। बीडीओ ने बताया कि समिति के कुल 12 कार्यकारिणी पदों पर सभी सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। चुनाव में किसी भी पद पर आमने-सामने की लड़ाई नहीं हुई। अध्यक्ष पद पर कल्पना झा, उपाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार झा और सचिव पद पर प्रथम पंडित निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चंद्रशेखर झा, सत्यम कुमार झा, जमीला खातून, समीना खातून, चंदन साहू, रविंद्र पंडित, रामकली देवी, विंदा देवी एवं सहना खातून नौ सदस्यीय टीम वीर विरोध घोषित किया गया। प्रमाणपत्र वितरण के दौरान बीडीओ प्रदीप कुमार झा ने सभी सदस्यों को बधा...