Darbhanga News: बिरौल:संत रविदास की जयंती पर निकाली कलशयात्रा
दरभंगा, अगस्त 21 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। गुरु संत रविदास के 650 वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को बिरौल प्रखंड मुख्यालय में समरसता संकल्प अभियान के तहत भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर से शुरू होकर अकबरपुर बेंक, बलिया, डुमरी, सुपौल, उछटी, सोनपुर पघारी होते हुए पुनः कार्यालय परिसर पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, विकास मित्र, जीविका दीदियां एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ढोल-नगाड़ों के साथ निकली कलश यात्रा के दौरान लोगों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारा और समानता का संदेश दिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने संत शिरोमणि रविदास के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। बीडीओ प्रदीप कुमार झा ने संत रविदास जी को नमन करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज के लिए बेहद प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.