दरभंगा, सितम्बर 11 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को कुशेश्वरस्थान विधायक अतिरेक कुमार ने बिरौल प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों की प्रबंधन समितियों व एचएम के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में विद्यालयों की शैक्षणिक व आधारभूत संरचना की स्थिति से बारी-बारी से प्रधानाध्यापकों से जानकारी ली। इस दौरान प्रधानाध्यापकों ने शिक्षकों की कमी, आधारभूत सुविधाओं का अभाव व अन्य आवश्यकताओं से विधायक को अवगत कराया। उन्होंने विद्यालय व्यवस्था को लेकर विशेष पंजी पर हस्ताक्षर भी करवाए। विधायक ने सभी एचएम व शिक्षकों के साथ शिक्षा व्यवस्था को और अधिक बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया।उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना हम सभी की जिम्मेवारी है। शिक्षा सरकार की सबसे महत्...