Darbhanga News: बिरौल:शराब बरामद होने वाले घर को अब किया जाएगा सील
दरभंगा, अगस्त 3 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। जिन घरों से शराब बरामद हुई है, ऐसे घरों को चिन्हित कर उनके अधिहरण का प्रस्ताव जिला मुख्यालय को भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि नए और पुराने शराब से जुड़े सौ से अधिक मामलों को चिन्हित किया जा चुका है। सभी मामलों की जांच पूरी कर जल्द ही अधिहरण का प्रस्ताव जिला कार्यालय को भेजा जाएगा। जिले से आदेश मिलते ही संबंधित घरों के खिलाफ सील और अधिहरण की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शराब तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बार-बार शराब बरामद होने वाले घरों की सूची तैयार कर ली गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। थानाध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.