Darbhanga News: बिरौल:शराब तस्करी के मामले में कुर्की वारंटी गिरफ्तार
दरभंगा, सितम्बर 14 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। थाना क्षेत्र के रोहाड़ गांव से पुलिस ने रविवार को शराब तस्करी मामले में एक साल से फरार चल रहे कुर्की वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी रोहाड़ निवासी जय कुमार चौपाल है। थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत बिरौल थाने में शराब बरामदगी का मामला दर्ज है। मामला दर्ज होने के बाद से ही वह फरार चल रहा था और पुलिस को चकमा दे रहा था। कोर्ट में उपस्थित नहीं होने पर दरभंगा स्थित एक्साइज कोर्ट से उसके विरुद्ध कुर्की वारंट निर्गत किया गया था। उन्होंने बताया कि कुर्की वारंट जारी होने के बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर पर छापेमारी कर उसे दबोच लिया गया। इसके बाद उसे न्यायिक हिरास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.