दरभंगा, सितम्बर 27 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। प्रखंड की सभी पंचायतों में रविवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस-2024 की प्रारूप प्रतीक्षा सूची के सत्यापन एवं अनुमोदन को लेकर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसे लेकर 11 बजे से ही पंचायत भवनों व विद्यालय परिसरों में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ग्राम सभा की सूचना पूर्व में ही पंचायत में प्रचार-प्रसार के माध्यम से दी गई थी। आवास सॉफ्ट पर प्राप्त सिस्टम जेनरेटेड प्रारूप प्रतीक्षा सूची का सत्यापन एवं अनुमोदन ग्राम सभा के माध्यम से कराया जाना था। इसे लेकर सभी जनप्रतिनिधियों, नागरिकों एवं योजना के लाभुकों से निर्धारित समय व स्थान पर उपस्थित होकर सत्यापन की प्रक्रिया में भाग लेने तथा अपना सुझाव व आपत्ति दर्ज कराने की अपील की गई थी। यह भी पढ़ें- Begusarai Ne...