दरभंगा, जुलाई 27 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। प्रखंड की पटनिया पंचायत स्थित पंचायत भवन परिसर में रविवार को विधिक जागरूकता कार्यक्रम हुआ। प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा के निर्देश पर हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता पैनल अधिवक्ता बैजू साहू कर रहे थे। इस दौरान अधिवक्ता ने लोगों को बच्चों के गोद लेने की प्रक्रिया, बाल विवाह, बाल मजदूरी से संबंधित नियम-कानून, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण योजनाओं, दहेज प्रतिषेध अधिनियम आदि की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नि:संतान दंपती कानूनी प्रक्रिया अपनाकर अनाथ बच्चों को गोद ले सकते हैं। बाल विवाह एवं दहेज प्रथा को समाज के लिए कलंक बताते हुए इसे जड़ से खत्म करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज में शांति और भाईचारा बनाए रखने क...