Darbhanga News: बिरौल:लूट के मामले में गिरफ्तार
दरभंगा, अगस्त 15 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। थाना क्षेत्र कहुआ गांव में दो दिन पूर्व मोबाइल लूट के मामले में पुलिस में एक को गिरफ्तार कर उसकी बाइक जब्त कर ली है। थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि गुरुवार की संध्या कहुआ जगदीशपुर में बाइक सवार तीन बदमाशों ने मो. करमुद्दीन और उनके चचेरे भाई मो. महबूब से लूटपाट की थी। विरोध करने पर बदमाशों ने एक के सिर पर लोहे के रॉड से वार किया और दूसरे की कनपटी पर देसी कट्टा सटाकर मोबाइल छीन लिया था। इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। गुप्त सूचना के आधार पर बाइक के साथ रोहार निवासी पंकज मुखिया को गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- लूटकांड का फरार अभियुक्त गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.