Darbhanga News: बिरौल:लापता युवक का शव कमला नदी से बरामद
दरभंगा, अगस्त 26 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। थाना क्षेत्र के मनोर -भौराम गांव निवासी राजाराम यादव का 22 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार यादव बीते रविवार से लापता था। उसका शव मंगलवार को सीमावर्ती बहेड़ी थाना क्षेत्र के लोरिक धाम के समीप ईंट भट्ठा के बगल से गुजरी कमला नदी में मिला है। शव मिलने की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। माता गंगिया देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के मामा मनीष कुमार के अनुसार, 22 अगस्त की सुबह वह नाश्ता करके घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजन उसकी खोजबीन कर ही रहे थे कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली कि लोरिक धाम मंदिर के समीप ईंट भट्ठा के पास से गुजर रही कमला नदी में एक शव उफलाता हुआ मिला है। यह भी पढ़ें- Samastipur News: लापता व्यक्ति का शव बरामद परिजन मौके पर पहुंचे तो शव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.