Darbhanga News: बिरौल:मुफ्त सफर की घोषणा कर सड़क से नदारद रहीं बसें
दरभंगा, अगस्त 29 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। बिरौल-कुशेश्वरस्थान एवं सहरसा रोड पर चलने वाली महिला यात्रियों को सीएम की रक्षाबंधन पर मुफ्त बस सेवा की घोषणा का लाभ नहीं मिला, जबकि इस रूट पर नियमित रूप से एक दर्जन से अधिक बसें दौड़ती हैं। हालांकि त्योहार के दिन दरभंगा से कुशेश्वरस्थान एवं सहरसा रूट पर चलने वाली सरकारी बसों का परिचालन ठप रहा। सुबह से ही बस स्टैंड पर बहनें राखी बांधने के लिए जाने को बसों का इंतजार करती रहीं, लेकिन एक भी सरकारी बस नहीं पहुंची। मजबूरन यात्रियों को निजी ऑटो व बसों में अधिक किराया देकर सफर करना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि सरकार की घोषणा तो अच्छी है, लेकिन बस नहीं चलने से बहनों को परेशानी हुई। यह भी पढ़ें- Basti News: अधिकारियों ने रोडवेज की व्यवस्था परखी स्थानीय लोगों का कहना है कि चालकों की छुट्टी व स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.