दरभंगा, अगस्त 7 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। थाना क्षेत्र में बाल मजदूरी कराने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो नाबालिग बच्चियों को मुक्त कराया गया। मामला बिरौल थाने में दर्ज कर लिया गया है। बिरौल में पदस्थापित अपर थानाध्यक्ष सह बाल कल्याण पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि पांच अगस्त की रात करीब दस बजे पुलिस वाहन से गश्ती के दौरान सशस्त्र बल की टीम सुपौल बाजार के मास्टर चौक पर मौजूद थी। इसी दौरान दो नाबालिग बच्चियों को संदिग्ध अवस्था में देखा गया। पूछताछ में पता चला कि दोनों बच्चियां समस्तीपुर जिले के सिसिया थाना क्षेत्र के तालेपुर स्थित मुसेहुर गांव की रहने वाली हैं। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: मनीगाछी:बाल श्रमिक उत्पीड़न के आरोप में पति-पत्नी गिरफ्तार बच्चियों ने बताया कि सुपौल बाजार हाटगा...