Darbhanga News: बिरौल:बाइक चोरी के मामले में आरोपित हुआ गिरफ्तार
दरभंगा, अगस्त 9 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार में एक वर्ष पूर्व हुई बाइक चोरी के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। वह कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में फकदोलिया निवासी गांगो राय का पुत्र राजीव कुमार है। थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि बीते वर्ष 17 सितंबर को सुपौल बाजार निवासी मो. अरमान के घर से बाइक सहित अन्य सामान की चोरी हुई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपित की पहचान की। इसके बाद कांड दर्ज कर जांच शुरू की गई। गुप्त सूचना पर पुलिस ने राजीव को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: हरनौत बाजार से बाइक चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.