Darbhanga News: बिरौल:बहनों की रक्षा करने का लिया संकल्प
दरभंगा, अगस्त 29 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। प्रखंड क्षेत्र में भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसे लेकर सुपौल बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्रों में चहल-पहल रही। सुबह से ही बहनें राखी की थाल सजाकर भाई के घर पहुंचीं और भाई की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान भाइयों ने उपहार स्वरूप बहनों को भेंट उपलब्ध करायी। दुकानों पर राखी के गीत गूंजते रहे और बाजार दिनभर गुलजार रहा। राखी की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी थी। बाजार में धागा राखी से लेकर स्टोन जड़ी, रुद्राक्ष, लुम्बा सेट और कार्टन वाली फैंसी राखियों की रेंज थी। यह भी पढ़ें- हर्षोल्लास से मना भाई-बहन के प्रेम का त्योहार बाजारों में 10 रुपये से लेकर 300 रुपये तक की राखियां बिक रही थी। मिठाई की दुकानों में भी लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.