दरभंगा, अक्टूबर 5 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। थाना क्षेत्र के बलहा गांव में जमीनी विवाद को लेकर बड़े भाई पर फरसा और गंडासा से हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में गुलो यादव (45), शंभू यादव (23) एवं शंकर यादव (21) तीनों एक ही परिवार के हैं। थानाध्यक्षचद्रमणि के अनुसार पीड़ित फुलो यादव ने 26 सितंबर को थाने में आवेदन देकर मारपीट, जानलेवा हमला और जेवरात लूटने का आरोप लगाया था। जिसके आधार पर थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया था। कांड दर्ज होने के बाद अनुसंधानक नितीश दुबे ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और कागजी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...