दरभंगा, अक्टूबर 4 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। सुपौल बाजार स्थित प्रथम हॉस्पिटल मल्टीस्पेशलिटी सेंटर में शनिवार को सेवा पखवाड़ा के तहत महिला स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को लेकर विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में सैकड़ों महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड व आवश्यक दवाओं का नि:शुल्क वितरण किया गया। महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता व नियमित जांच के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के निदेशक मृत्युंजय कुमार झा, भाजपा जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, भाजपा दरभंगा पूर्वी जिलाध्यक्ष विनय कुमार पासवान मौजूद रहे। संस्थापक डॉ. राजेश झा ने महिला स्वास्थ्य को परिवार और समाज की मजबूती का आधार बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...