Darbhanga News: बिरौल:पेड़ से टकराई कार, बचे दंपती
दरभंगा, अगस्त 30 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। बिरौल-बेनीपुर एसएच 56 पर रविवार को सिसौनी-विष्णुपुर घाट के बीच नटबाबा मोड़ पर एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। उस कार में पति-पत्नी सवार थे। प्रत्यक्षदर्शी लालटुन पासवान के अनुसार कार सुपौल बाजार की ओर से आ रही थी। मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ। कार में पति-पत्नी सवार थे, जो टक्कर के बाद गाड़ी में फंस गए। उन्होंने बताया कि आवाज सुनकर स्थानीय राहगीरों ने दोनों को बाहर निकाला। दोनों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने दोनों को घर भेज दिया। यह भी पढ़ें- Katihar News: कुरसेला : तेज रफ्तार कार सड़क किनारे गड्ढे में पलटी, दो सवार बाल-बाल बचे थानाध्यक्ष चंद्रभानु ने बताया कि जानकारी नहीं मिली है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.