Darbhanga News: बिरौल:पुलिस ने विभिन्न मामलों में दो को किया गिरफ्तार
दरभंगा, जुलाई 27 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को अलग-अलग गांवों से मारपीट, लूट और जानलेवा हमले के नामजद सहित अन्य मामलों दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि 27 जून को अरगा गांव में सुभाष कुमार के साथ मारपीट और लूट के मामले में नामजद गजेन्द्र प्रसाद सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पीड़ित ने आरोप लगाया था कि गजेन्द्र ने चाकू से हमला कर घायल किया था, जबकि अन्य आरोपियों ने सोने का चैन और नकदी लूट ली थी। कोर्ट से निर्गत वारंट के आलोक में डहमा निवासी मो. अशरफ को भी गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.