दरभंगा, अगस्त 30 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। थाना क्षेत्र के देकुली धाम गांव में गत शुक्रवार की देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में धान की फसल में पटवन कर रहे 45 वर्षीय किसान श्याम कुमार राय की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। ग्रामीण गोपाल राय ने बताया कि श्याम कुमार राय शुक्रवार की शाम अपने खेत में लगे धान की फसल को पटवन कर रहे थे। इसी दौरान जहरीले सांप ने उसके पैर मे डस लिया। परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए बहेड़ी पीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजनों की ओर से शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।

शाम कुमार राय का परिवार मृतक अपने पीछे बूढ़ी मां 75 वर्षीया चंद्रमा देवी, पत्नी राखी देवी, 10 वर्षीय पुत्र और आठ वर्षीया पुत्री को छोड़ ग...