दरभंगा, अगस्त 25 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। प्रखंड के प्रसिद्ध देवकुली धाम स्थित द्रवेश्वरनाथ महादेव मंदिर में सावन की अंतिम सोमवारी पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। सुबह तीन बजे से ही मंदिर के पट खुलते ही भक्तों की लंबी कतार लग गई। दिनभर हर-हर महादेव और बोल-बम के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गूंजता रहा। अंतिम सोमवारी को लेकर प्रशासन और मंदिर कमेटी की ओर से विशेष तैयारी की गई थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग की गई थी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। भक्तों की सुविधा के लिए जगह-जगह शुद्ध पेयजल, शरबत और प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई थी। महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग कतार लगाई गई थी। मंदिर को आकर्षक फूल-मालाओं से सजाया गया था। देर शाम तक जलाभिषेक का दौर चलता रहा. यह भी पढ़ें- Katiha...