Darbhanga News: बिरौल:दो पर दर्ज होगी प्राथमिकी
दरभंगा, जुलाई 26 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। थाना क्षेत्र में प्रतिवाद मार्च समाप्त होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि सुपौल बाजार बस स्टैंड निवासी अबू हमजा ने सोशल मीडिया के माध्यम से युवकों को एकत्र कर बिना अनुमति प्रदर्शन कराया है। कुनौनी गांव के बरकत अली भी मार्च का नेतृत्व कर रहे थे। दोनों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, बिना अनुमति जुलूस निकालने और शांति भंग करने का मामला दर्ज किया जाएगा। वीडियो फुटेज के माध्यम से अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद उनके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- बिरौल में युवकों और छात्रों ने निकाला प्रतिवाद मार्च यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लाठीचार्ज की अफवाह के बाद हुई भगदड़ यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.