दरभंगा, नवम्बर 8 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा, बिरौल। दीपावली पर घर रोशन करने चला 19 वर्षीय सत्यम अब कभी नहीं लौटेगा। शनिवार को एसएच-56 पर सिसौनी मोड़ के पास दरभंगा केसरी बस ने उसकी जिंदगी छीन ली। महमूदा गांव निवासी दिलीप यादव का बड़ा बेटा सत्यम दीपावली पर अपने दोस्त दुर्गेश के साथ बाजार से झालर खरीदकर लौट रहा था। थैले में बंद झालर घर तक नहीं पहुंचा। हादसे की खबर सुनते ही मां रिंकू देवी बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंच गईं और बेटे के शव से लिपटकर दहाड़े मारने लगीं। पिता दिल्ली में ट्रक चलाते हैं। वे कुछ दिन पहले ही गांव आए थे। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: बिरौल:दीपावली पर घर सजाने निकला था सत्यम सत्यम वर्ग 10 का छात्र था। दो भाइयों में बड़ा था। मां का विलाप देख वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: बिरौल:ब...