Darbhanga News: बिरौल:जन्मदिन व विवाह की वर्षगांठ पर एक पौधा जरूर लगाएं
दरभंगा, अगस्त 19 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश शिव कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को अधिवक्ता संघ परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य न्यायालय परिसर को हरा-भरा बनाना और आम लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान सिविल जज सीनियर डिवीजन विजय कुमार मिश्रा और सिविल जज जूनियर डिवीजन राकेश कुमार दीपक ने बार एसोसिएशन बिरौल परिसर में पीपल, नीम और बरगद सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।
कार्यक्रम का उद्देश्य न्यायिक पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के साथ मिलकर गमलों और खाली जगहों में पौधे रोपे और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। मौके पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश शिव कुमार ने कहा कि आज जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण सबसे बड़ी समस्या बन गई है। ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.