दरभंगा, अगस्त 2 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। बिरौल प्रखंड, अंचल, नगर पंचायत के अधिकारी प्रकोष्ठ सहित सभी कार्यालयो में शनिवार को छुट्टी जैसा नजारा देखने को मिला। प्रखंड कार्यालय में जहां बीपीआरओ चेंबर, नजारत स्वच्छता, खाध आपूर्ति, निर्वाचन सहित सभी कार्यालय में यहां ताले झूल रहे थे वही अंचलाधिकारी के चेबर,राजस्व कर्मचारी चेंबर सहित नजारत, आरटीपीएस काउंटर, विशेष प्रशाखा में दिन के 11 तक ताला झुलता दिखाई दिया। बाद में कर्मचारी पहुंचने के बाद काउंटर चालू किया गया। शनिवार होने के कारण अंचल कार्यालय में भूमि विवाद के निपटारे के लिए बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे थे। लेकिन सुबह 9 बजे से ही वे इधर-उधर भटकते रहे। अकबरपुर बेक गांव के मो. असतुल्ला, कालाडीह गांव के गजेंद्र यादव, कमालपुर के भूपनाथ सिंह और जगदीशपुर कहुआ गांव की मुंद्रिका ...