दरभंगा, अगस्त 24 -- Darbhanga News: बिरौल। प्रखंड के रजवा (ग्यारी) गांव में पिछले 15 वर्षों से हो रहे श्री श्री 108 नवाह संकीर्तन का शुभारंभ शनिवार को भव्य कलशयात्रा के साथ हुआ। 10 दिनों तक लगातार संकीर्तन होगा। शोभायात्रा के साथ रथ पर सवार भगवान श्रीराम, माता सीता, भाई लखन, भरत-शत्रुघ्न व वीर बजरंगबली की मनोरम झांकी आकर्षण का केंद्र रही। आयोजन समिति के सदस्य सियावर सिंह ने बताया कि बाहर से आई कीर्तन मंडली द्वारा प्रतिदिन भजन-कीर्तन किया जाएगा। मौके पर मनीष सिंह, राजू सिंह, सुजीत राय, ओम प्रकाश सिंह, धीरज आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...