दरभंगा, जुलाई 24 -- Darbhanga News: बिरौल। प्रखंड के रोहार गांव स्थित सत धर्म कबीर आश्रम की ओर से कन्या विवाह योजना के तहत वर-वधू का वैवाहिक कार्यक्रम बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ। वैवाहिक कार्यकम संस्थापक संत शम्भू दास जी साहेब एवं संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष महात्मा महेश साहब के सानिध्य में हुआ। इस अवसर पर महात्मा रामचन्द्र साहेब, महात्मा फिरन साहेब, महात्मा देवानंद साहब, महात्मा रामसेवक साहेब आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...