दरभंगा, सितम्बर 15 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार से शुरू हो रही 10 दिवसीय गणपति पूजा में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सोमवार की देर शाम ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी ने सुपौल बाजार के विभिन्न पूजा पंडालों का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाजार के सभी पूजा स्थलों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन कर पूजा समिति के सदस्यों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन के ओर से जारी गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन करने का निर्देश दिया। कहा कि ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग निर्धारित समय तक और कम आवाज में करें। भीड़ नियंत्रण, सीसीटीवी कैमरा, अग्निशमन व्यवस्था और महिला सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और कोई संदिग...