Darbhanga News: बिरौल:एसएच- 56 पर यातायात व्यवस्था को किया दुरुस्त
दरभंगा, सितम्बर 26 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। बिरौल-बेनीपुर मुख्य सड़क एसएच 56 पर गलत तरीके से बस पार्किंग करने वाले चालकों के विरुद्ध व्यवहार न्यायालय के आदेश पर प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाए रखने को लेकर बिरौल पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। शिवनगरघाट से बिरौल व्यवहार न्यायालय तक के व्यस्ततम हिस्से में आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है।इसको लेकर थाना स्तर से सभी निजी बस संचालकों दरभंगा केसरी, जगदंबा, जानकी, मुन्ना, आनंद बिहार, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम सहित टेम्पू व ऑटो संचालकों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News: बसों में नहीं प्रदर्शित हो सकी किराया तालिका थानाध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.