दरभंगा, अक्टूबर 10 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। थाना क्षेत्र के नौडेगा गांव में पुलिस ने शुक्रवार को फरार आरोपित के घर पर इश्तेहार चिपकाया। अनुसंधानक एसआई भार्गवी कुमारी पुलिस बल के साथ आरोपित पप्पू राम के घर पहुंची। वहां डुगडुगी बजाकर विधिवत इश्तिहार का तामिला किया गया। थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि आरोपित लंबे समय से फरार चल रहा है। न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। समय पर आत्मसमर्पण नहीं करने पर कुर्की-जब्ती की जाएगी। डॉ. शशि भूषण महतो के निधन से शोकबिरौल। सुपौल बाजार के जाने-माने होम्योपैथिक चिकित्सक 65 वर्षीय डॉ. शशि भूषण महतो का आकस्मिक निधन दरभंगा में हो गया। यह भी पढ़ें- Chatra News: हंटरगंज में वारंटी के घर साटा इश्तेहार उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। बिरौल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष यतीन्द्...