Darbhanga News: बिरौल:आज डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे व्रती
दरभंगा, नवम्बर 15 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन शनिवार को खरना की पवित्र परंपरा निभाई गई। इसी दिन से व्रतियों का 36 घंटे का कठोर निर्जला उपवास प्रारंभ हो जाता है। इसको लेकर शनिवार शाम व्रतियों ने पूरी शुद्धता और नियम-निष्ठा के साथ मिट्टी के नए चूल्हे पर आम की लकड़ी से गुड़ की खीर और घी लगी रोटी का प्रसाद बनाया। व्रतियों ने पहले छठी मैया को भोग लगाया और फिर प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद परिवार और आस-पड़ोस के लोगों में खरना का महाप्रसाद वितरित किया गया। मान्यता है कि खरना का प्रसाद ग्रहण करने से तन और मन दोनों शुद्ध हो जाते हैं और छठी मैया सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। यह भी पढ़ें- Khagaria News: खरना का प्रसाद ग्रहण करने उमड़े श्रद्धालु, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगे पहला अर्घ्य इधर, खरना के साथ ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.