Darbhanga News: बिरौल:अधिवक्ता संघ की झोपड़ी में आग, बड़ा टला हादसा
दरभंगा, सितम्बर 14 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। अनुमंडल मुख्यालय स्थित अधिवक्ता संघ के पूर्व परिसर में शनिवार की रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने अधिवक्ताओं की झोपड़ीनुमा कचहरी को अपनी चपेट में ले लिया।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। बिरौल अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बच्चेलाल झा ने बताया कि रात में असामाजिक तत्वों ने अधिवक्ताओं की झोपड़ी में आग लगा दी। गनीमत रही कि चार दिन पूर्व ही सभी अधिवक्ता व दुकानदार अपना सामान लेकर नवनिर्मित वकालतखाना में शिफ्ट हो गए थे, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि असामाजिक तत्व आए दिन इस तरह की हरकत करते रहते हैं। प्रशासन से ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.