Darbhanga News: बिना सूचना छह माह से अनुपस्थित शिक्षक निलंबित
दरभंगा, जुलाई 30 -- Darbhanga News: लखनौर। प्रखंड के मध्य विद्यालय, बेलही गुणाकरपुर के विशिष्ट शिक्षक विनोद कुमार को लंबे समय से बिना सूचना विद्यालय से अनुपस्थित रहने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। बीईओ लखनौर की अनुशंसा और उपलब्ध आरोप पत्र के आधार पर डीईओ अक्षय कुमार पांडेय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गयी है। शिक्षक पर 15 जनवरी 2026 से लगातार विद्यालय नहीं आने, स्वेच्छाचारिता, अनुशासनहीनता तथा शैक्षणिक कार्य प्रभावित करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र, मधवापुर निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि शिक्षक के विरुद्ध अलग से आरोप पत्र गठित कर विभागीय कार्रवाई भी चलाई जाएगी। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: लगातार गायब रहने वाला सहायक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.